दन्तेवाड़ा

धूमधाम से मनाई दीपावली, आकर्षक झालर लाईटों से जगमगाया नगर
15-Nov-2023 3:54 PM
धूमधाम से मनाई दीपावली, आकर्षक झालर लाईटों से जगमगाया नगर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 15 नवंबर।
लौह नगरी बचेली में दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने परिवार के साथ महालक्ष्मी की पूजा कर पटाखे फोड़े। व्यापारियों ने भी दुकानों में महालक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पर्व को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह रहा।

 रविवार को पूजा की तैयारी के लिए लोग सुबह से ही जुट गए थे। लोगों ने अपने घरों, दुकानों को आकर्षक झालर लाइटों, दीयो से सजाया तथा घर के आंगन पर रंगोली बनाई। 

शाम होते ही नगर रोशनी से जगमगा उठा। रात में शुभ मुहूर्त में लोगों ने घर में पूरे परिवार के साथ नए कपड़े पहनकर महालक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की। महालक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, माता सरस्वती व धन के देवता कुबेर की भी पूजा की गई।

पर्व पर रंगोली बनाने को लेकर महिलाओं में बहुत ज्यादा उत्साह रहा। रंगोली बनाने में बच्चों ने भी साथ दिया और रंगोली बनाने में लडक़े भी पीछे नहीं रहे। नगर में कई जगह आकर्षक रंगोली बनाई गई। आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने अपने पारंपरिक वस्त्रों व वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य करते हुए नगर भ्रमण करते हुए दीपावली की बधाई दी व लोगों ने प्रसाद दिये।

दीपावली से पूर्व धनतेरस में बाजारों में रौनक देखने को मिली। इतनी महंगाई में भी लोगों ने सोना-चांदी, कपड़े, मिठाईयां, पटाखों, नए बर्तन की जमकर खरीदारी की। नगर में देर रात तक पटाखे फूटते रहे। चारों ओर बधाई का दौर चलता रहा। घरों में रंग बिरंगे झालरों की जगमग पूरे नगर में रही। लोगों ने पूरी, खीर, नमकीन समेत कई तरह के पकवान का लुत्फ  उठाया। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news