दन्तेवाड़ा
तीन नक्सलियों का समर्पण
08-May-2024 10:15 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 8 मई। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईये अंतर्गत बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस अफसरों के समक्ष तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा नक्सलियों से हिंसा का रास्ता त्यागने की अपील की जा रही है। जिससेवे मुख्य धारा में जुड़ सकेंगे। इसी क्रम में बुरगुम पंचायत केएएमएस सदस्य नंदे मरकाम (28 वर्ष) ने आत्मसमर्पण किया। गोंडेरास पंचायत जन मिलिशिया सदस्य केशा गोंचे (24 वर्ष) ने भी घर वापसी की। गोंडेराज पंचायत चेतन नाट्य मंडली सदस्य मल्ले मुचाकी (22 वर्ष) ने आत्मसमर्पण किया।
इस सफलता में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 111वीं वाहिनी और 230 में वाहिनी की यंग प्लाटून का विशेष योगदान था।