रायगढ़

रायगढ़ की बेटी मानवी ने फिर किया रायगढ़ का नाम रोशन
22-Nov-2023 2:52 PM
रायगढ़ की बेटी मानवी ने फिर किया रायगढ़ का नाम रोशन

वृंदावन में संगीत स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 22 नवंबर। भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन में 17 से 19 नवम्बर से आयोजित संगीत प्रतियोगिता में रायगढ़ की बेटी मानवी अग्रवाल ने हिस्सा लिया था। अंतराष्ट्रीय कृष्ण कला संस्कृति महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय नृत्य एवं कला प्रतियोगिता जो दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित किया गया।

रायगढ़ की बेटी ने कत्थक सोलो में रायगढ़ घराने की कत्थक की प्रस्तुति दी जिसमें मानवी अग्रवाल को अंतरराष्ट्रीय कृष्ण कला मयूरी सम्मान से सम्मानित किया गया। मानवी अग्रवाल ने अलग-अलग राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं, ये बच्ची सिर्फ 5 साल की है। अलग-अलग स्टेट से अलग-अलग कलाकार आए थे। कोलकाता, दिल्ली, राजस्थान, असम, पुणे, मुंबई  आदि अलग-अलग जगह की प्रतिभागी भाग लिए थे, जहां मानवी अग्रवाल ने कुछ अलग तरीके से कत्थक की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।

जो कत्थक की तालीम बारीकी से अपनी गुरू तब्बू परवीन आयत कत्थक डांस एकेडमी से ले रही हैं। नृत्य प्रशिक्षण एवं कला के क्षेत्र में तब्बू परवीन के द्वारा बेहतर परिणाम दिए जा रहे है इनके यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी बच्चियों ने इस सफलता का श्रेय अपनी गुरु तब्बू परवीन को दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news