रायपुर

किसानों की भांति कर्मचारियों का भी कर्जा माफ हो
30-Nov-2023 7:53 PM
किसानों की भांति कर्मचारियों का भी कर्जा माफ हो

रायपुर, 30 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार सत्तासीन होने के लिए किसानों का कर्ज माफ किया गया। जिसका लाभ सत्तारूढ़ राजनीतिक दलों को प्राप्त हुआ है। प्रदेश में किसान और कर्मचारी वास्तविक रूप से जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं को लागू कर प्रदेश के विकास के संवाहक होते हैं। इसलिए कर्मचारियों का भी कर्जा माफ होना चाहिए। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि प्रदेश के हजारों कर्मचारियों के ऊपर गृह निर्माण का लोन विभिन्न बैंकों में लंबित है। इसके अतिरिक्त अन्य प्रकार के भी कर्ज हैं। गृह निर्माण का कर्ज हमेशा मूलधन से डेढ़ गुना ब्याज व चक्रवृद्धि ब्याज जोडक़र वसूला जाता है। ऐसी स्थिति में मकान बनाने के बाद कर्मचारी कर्ज में डूबा रहता है, तथा उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news