कोण्डागांव
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी में बैंक के 50 प्रकरण आए
17-Dec-2023 3:06 PM
17 प्रकरणों का निराकरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल,17 दिसंबर। कोंडागांव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आम जनता को शीघ्र एवं सस्ता न्याय सुलभ करवाने तथा लंबित विवादों को आपसी समझौते के द्वारा सुलझाने के उद्देश्य से व्यवहार न्यायालय केशकाल में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ।
इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंजली सिंह के समक्ष बैंक सम्बंधित 50 प्रकरण आए, जिसमें 9 प्रकरणों का तत्काल निराकरण हुआ। वहीं न्यायालय सम्बंधित 28 मामले आए, जिसमें 17 प्रकरणों का निराकरण हुआ। शेष मामलों के लिए मजिस्ट्रेट अंजली सिंह के द्वारा अगली तारीख दी गई है।