गरियाबंद

दिव्यांग तुलसी बाई का आमरण अनशन समाप्त
21-Dec-2023 3:37 PM
दिव्यांग तुलसी बाई का आमरण अनशन समाप्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 21 दिसंबर।
गरियाबंद जिले के राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरछेड़ी निवासी दिव्यांग तुलसी साहू द्वारा जमीन संबंधित विवाद से परेशान होकर वे कलेक्टर जनचौपाल में पहुंची थी, इस प्रकरण पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने  राजस्व अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। 

तुलसी साहू ने महासमुंद जिले के बिरकोनी में जाकर पूर्व में  आमरण अनशन पर बैठ गई थी।
राजिम एसडीएम  धनंजय नेताम ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर तत्काल उनके वास्तविक रकबे का दस्तावेज तहसीलदार, आरआई और पटवारी से मंगाकर जांच की गई। जिसमें उनका रकबा 4 रा का त्रुटि होने पर नकल के प्रकरण पेंडिंग था। उसे सुधार किया गया। जिसे लेकर महासमुंद के राजस्व एवं पुलिस  प्रशासन द्वारा उन्हें उनका वास्तविक दस्तावेज की कापी दिखाकर जानकारी दी गई और उन्हें अनशन समाप्त करने का आग्रह किया गया। इस पर साहू राजी हुई, इस दौरान उन्हें अधिकारियों द्वारा जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन समाप्त कराया गया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news