रायगढ़

रात के अंधेरे में धान का अवैध परिवहन
21-Dec-2023 8:08 PM
रात के अंधेरे में धान का अवैध परिवहन

रायगढ़, 21 दिसंबर। धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी शुरू हो गई है। इसके साथ ही लैलूंगा ब्लाक से लगे ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट लगाया गया है।

परंतु बिचौलिये का खेल सक्रिय रूप से जारी है वहीं सीमावर्ती जिले के बिचौलिए भी सक्रिय हो गए हैं। हाड़ीपानी, किलकिला, तोलमा , सोनाजोरी करवारजोर सहित अन्य गांव में व्यापारियों द्वारा तत्काल मुनाफा देने के नाम पर धान की अवैध खरीद परोख्त किया जा रहा है। वहीं धान को अवैध रुप से मंडियों में खपाया जा रहा है। लैलूंगा क्षेत्र सहित जशपुर जिले के कोतबा क्षेत्र के बिचौलिए गांव दिहात से धान खरीदी कर जायदा मुनाफा कमाने रात दिन अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद बिचौलिए काफी सक्रिय हो गए है 3100 रूपये धान खरीदी को लेकर जमकर काला बाजारी किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा अवैध धान की कालाबाजारी को रोकने कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news