गरियाबंद

विप्र ब्राह्मण समाज ने मनाई पं.सुंदर लाल शर्मा की जयंती
22-Dec-2023 7:16 PM
विप्र  ब्राह्मण समाज ने मनाई पं.सुंदर लाल शर्मा की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 22 दिसंबर। नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड स्थित चौक में पंडित शर्मा की प्रतिमा पर प्रात:काल माल्यार्पण एवं स्वस्ति वाचन हुआ। विप्र कुल ब्राह्मण समाज द्वारा गायत्री शक्तिपीठ राजिम में एकत्र होकर सर्वप्रथम एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें संस्कृत विद्यापीठ के आचार्यगण एवं बटुकों द्वारा मंत्रोच्चार कर स्वस्ति वाचन किया गया। तत्पश्चात सामाजिक बंधु भगिनी, आचार्य एवं बटुक जन प्रभात फेरी के माध्यम से बस स्टैंड स्थित पंडित सुन्दर लाल शर्मा चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पाहार अर्पित किया।

समाज के प्रति उनके योगदान एवं दलित उद्धार के लिए उनके अनुकरणीय प्रयास पर प्रकाश डाला गया। विप्र समाज के संरक्षक एवं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, समाज के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल शर्मा, सचिव धीरेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष महितोष शर्मा, सह सचिव सपन शर्मा, सुभाष शर्मा, राजेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा, बसंत शर्मा, चंद्रहास दुबे, संजय शर्मा एवं महिला मंडल से लता दुबे, मनीषा शर्मा, संध्या शर्मा तथा संस्कृत आश्रम के आचार्य गण द्वारा माल्यार्पण किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news