रायपुर

बृजमोहन चौथे, नेताम और केदार तीसरे फ्लोर में
23-Dec-2023 2:46 PM
बृजमोहन चौथे, नेताम और केदार तीसरे फ्लोर में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नए मंत्रियों को निजी स्टाफ के साथ  मंत्रालय में कक्ष का आबंटन किया गया है।बृजमोहन अग्रवाल को एम 4-13, 14 रामविचार नेताम एम 3-01, 02, दयालदास बघेल एम 3-08, 09, केदार कश्यप एम 3-13, 14, लखन देवांगन एम 2-01, 02, श्याम बिहारी जायसवाल एम 2-08, 09, ओपी चौधरी एम 2-13, 14, लक्ष्मी राजवाड़े एम 1-13, 14, टंकराम वर्मा एम 1- 17, 18 आबंटित किया गया है। इससे पहले डिप्टी सीएम अरूण साव, और विजय शर्मा को भी चौथे फ्लोर में कक्ष आबंटित किए जा चुके हैं।

मंत्रियों के  निजी स्टाफ में नियुक्तियां

राज्य सरकार ने नौ मंत्रियों के निजी स्थापना में अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इनमें बृजमोहन अग्रवाल को स्टाफ ऑफिसर टीआर साहू, दयालदास बघेल को मोहर साय कुजूर, श्याम बिहारी जायसवाल को रोशन यदू, ओपी चौधरी धनेश्वर सिंह, लखनलाल देवांगन को कमलनारायण साहू, लक्ष्मी राजवाड़े को टंकेश्वर पैकरा, रामविचार नेताम को अजीत मिरे, केदार कश्यप दिनेश श्रीवास, टंकराम वर्मा को शिव प्रजापति के रूप में निज सचिव और सहायक मिले।

सीएम से मंत्रालय कर्मचारी मिले

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज यहां  महानदी भवन में मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, सचिव सुश्री कांति सूर्यवंशी, संयुक्त सचिव मनोज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष  पवन साहू, सदस्य द्वय उमेश सिंह, विष्णु मोंगराज, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश ठाकुर उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news