गरियाबंद

गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनी
28-Dec-2023 2:30 PM
गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 28 दिसंबर।
राष्ट्रीय गणित दिवस पर संत कवि पवन दीवान शा.उ.मा. विद्यालय किरवई में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर रंगोली, चार्ट-पोस्टर, प्रश्न मंच, निबंध प्रतियोगिता में लोगों ने प्रतिभाग किया। विद्या की देवी मां सरस्वती व श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

संचालक रेख राम सोनकर व्याख्याता गणित ने कहा कि गणित हमारे जीवन की दिनचर्या में है। शाला के प्राचार्य बसंत कुमार साहू ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन विद्यार्थियों को हमेशा आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। छात्र हितेश कुमार साहू ने श्रीनिवास रामानुजन की जीवनी के बारे में बताया। 

कार्यक्रम में व्याख्याता जितेन्द्र कुमार देवांगन, साधना वर्मा, ओमेश कुमार सिन्हा ने भी राष्ट्रीय गणित दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक दाकेश्वर प्रसाद साहू ने प्रश्न मंच कार्यक्रम का संचालन किया। रंगोली प्रतियोगिता का निर्णय अर्चना शर्मा, शैलजा शिंदे, पायल चावड़ा ने किया। चार्ट पोस्टर का निर्णय सविता कंसारी, श्रीकांत साहू, दामिनी साहू ने किया। विद्यालय के सभी संकाय के विद्यार्थी तथा गणित विज्ञान क्लब के सदस्य काजल सतनामी, सोमेश साकरकर, दिशा शर्मा, शोभा साहू, अजय साहू, मनीषा साहू, युक्ता साहू मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news