गरियाबंद

कांग्रेस पार्टी का गठन देश की उन्नति प्रगति के लिए हुआ है - टिकेन्द्र
28-Dec-2023 2:43 PM
कांग्रेस पार्टी का गठन देश की उन्नति प्रगति के लिए हुआ है - टिकेन्द्र

नवापारा-राजिम, 28 दिसंबर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभनपुर जनपद के पूर्व सभापति टिकेन्द्र सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस एक दल ही नहीं बल्कि एक विचार और आंदोलन का नाम है। 

उन्होंने कहा, कांग्रेस एक ऐसी पार्टी जिसका गठन देश की उन्नति प्रगति के लिए हुआ। धीरे-धीरे यह पार्टी आजादी की लड़ाई की आधार बनी। महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई और देश आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जो देश के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोडक़र देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करती है। 

कहा कि कांग्रेस का स्थापना के बाद से ही भारत की आजादी के संघर्ष से लेकर देश के विकास में योगदान का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी का प्रतीक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं वरन एक संस्कृति है। जो देश की सेवा की भावना भरता है। कांग्रेस के बगैर देश के विकास की परिकल्पना करना एक धोखा है। कांग्रेस पार्टी लोगों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और देश की तरक्की में कांग्रेस का अहम योगदान रहा है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news