राजनांदगांव

नए कलेक्टर अग्रवाल ने सम्हाला पदभार
05-Jan-2024 3:35 PM
नए कलेक्टर अग्रवाल ने सम्हाला पदभार

जिले के 30वें कलेक्टर होंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 जनवरी।
जिले के नए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार सुबह विधिवत रूप से कार्यभार सम्हाल लिया। राज्य सरकार ने 2012 बैच के आईएएस अग्रवाल को राजनांदगांव जिले के कलेक्टर के तौर पर एक प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिम्मेदारी दी गई है। 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर अग्रवाल राजनांदगांव के 30वें कलेक्टर होंगे। अग्रवाल पूर्व में एडीएम, एसडीएम और नगर निगम आयुक्त के पद पर लंबी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें तत्काल पदभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए थे। प्रशासनिक फेरबदल की सूची जारी होने के अगले दिन यानी आज उन्होंने जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार से चार्ज लेकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने मातहत कर्मचारियों से जिले की मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक, भौगोलिक स्थितियों को लेकर चर्चा की। बताया जा रहा है कि अग्रवाल जल्द ही जिले का भ्रमण करेंगे। इससे पहले कलेक्टोरेट पहुंचने पर सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर इंदिरा देहारी, राजनांदगांव एसडीएम अमित वर्मा, डोंगरगढ़ एसडीएम गिरीश रामटेके तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यालयीन वक्त पर अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करते अन्य अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news