राजनांदगांव

अज्ञात वाहन ने एक किमी घसीटा, मौत
06-Jan-2024 1:49 PM
अज्ञात वाहन ने एक किमी घसीटा, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 6 जनवरी। एक चार पहिया वाहन द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति को एक्सीडेंट कर करीब एक किमी तक घसीटते हुए ले गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना के बाद मामले को जांच में लिया है।

5 जनवरी की  शाम लगभग 6.30 बजे एक अज्ञात सफेद चार पहिया वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते रेस्ट हाउस गंडई के पहले एक्सीडेंट कर एक अज्ञात पुरूष को घसीटते हुए करीब एक किमी दूर बालाजी धर्मकांटा कवर्धा रोड गंडई तक ले गया। जिससे अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 35-40 वर्ष की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news