रायपुर

राजधानी जिला एसडीओ विहीन
06-Jan-2024 3:14 PM
राजधानी जिला एसडीओ विहीन

रायपुर, 6 जनवरी। राज्य प्रशासनिक सेवा के 29 अफसरों के  भी तबादले किए गए। इनमें दो जिला पंचायत सीईओ ,एक अपर कलेक्टर और सात संयुक्त कलेक्टर भी शामिल हैं। इन तबादलों के बाद राजधानी जिला एसडीओ विहीन हो गया है। अब तक एसडीओ रहे देवेंद्र पटेल पदोन्नत होकर अपर कलेक्टर हो चुके हैं। हालांकि नई व्यवस्था होने तक वे प्रभार में  बने हुए हैं। रायपुर में डिप्टी कलेक्टर के तीन पद रिक्त हो गए हैं। कल जारी सूची में आरंग एसडीओ अतुल विश्वकर्मा , अभनपुर एसडीओ और प्रोटोकॉल जगन्नाथ वर्मा  और संविदा पर रहे एन आर साहू के पद रिक्त है। वहीं एक अन्य अपर  कलेक्टर बीसी साहू मार्च तक उपलब्ध है। अब रायपुर में पंचभाई और गजेंद्र सिंह ठाकुर, सिटी मजिस्ट्रेट निखिल देवांगन, प्रकाश टंडन खरोरा एसडीओ कार्यरत हैं। राप्रसे संघ के सूत्रों ने बताया कि जल्द ही 50 से अधिक डिप्टी कलेक्टरों के तबादले और होने हैं। 

इनमें पिछली सरकार के मंत्रियों और उनके क्षेत्र में पदस्थ किए गए अफसरों को बदला जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से रविंद्र चौबे के पास रहे जय उरांव, ताम्रध्वज साहू  के पास रहे कैलाश वर्मा, राजभवन में पदस्थ हरबंस मिरी प्रमुख हैं। ये सभी अभी जीएडी में संलग्न हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news