राजनांदगांव

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसर-कर्मचारी होंगे पुरस्कृत
06-Jan-2024 4:09 PM
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसर-कर्मचारी  होंगे पुरस्कृत

राजनांदगांव, 6 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने हेतु इच्छुक जिले के अधिकारी-कर्मचारी तैयार किए गए क्रिएटिव व स्लोगन को संकलित कर अपना नामांकन 5 जनवरी 2024 के पूर्व कार्यालय जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं नोडल अधिकारी  राजनांदगांव को करने कहा गया है। 

जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं सहायक नोडल अधिकारी  रश्मि सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता के तहत जिला एवं राज्य के समाचार पत्रों में प्रकाशन हेतु सोशल मीडिया में प्रयोग तथा होर्डिंग बैनर पोस्टर व दीवारों पर प्रकाशन हेतु नारा लेखन में प्रयुक्त होने वाले क्रिएटिव एवं मतदाता जागरूकता के संदेशों को उत्कृष्टता से डिजाइन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा।

जिले से प्राप्त नामांकन को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा संवीक्षा उपरांत पुरस्कार हेतु पात्र अधिकारी-कर्मचारी का चयन किया जाएगा। पुरस्कार के लिए चयनित अधिकारी-कर्मचारी को 7500 रुपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news