राजनांदगांव

डीपीएस में वार्षिक खेल महोत्सव शुरू
06-Jan-2024 4:16 PM
डीपीएस में वार्षिक खेल महोत्सव शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 जनवरी।
डीपीएस राजनंादगांव में आयोजित फिट इंडिया स्कूल वीक सेलिब्रेशन 5 से 9 जनवरी तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाला के निदेशक अभिषेक वैष्णव एवं प्राचार्य निर्मला सिंह द्वारा किया गया।

भारत सरकार द्वारा फिटनेस के प्रति जागरूकता, स्वस्थ एवं निरोग भारत का निर्माण करने के लिए फिट इंडिया अभियान की शुरूआत की गई है। डीपीएस राजनांदगांव में हम फिट तो इंडिया फिट आधार पर जलेबी दौड़, बाधा दौड़, बोरा दौड़, स्केटिंग रेस, फुटबॉल, डॉजबॉल, कबड्डी, खो-खो, योगा एवं क्रिकेट इत्यादि खेलों में छात्र-छात्राएं अपनी कुशल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

शाला के निदेशक सौरभ कोठारी ने कहा कि फिटनेस को दैनिक जीवन में एकीकृत करना है। यह पहल स्वस्थ समाज के महत्व पर जोर देते व्यवहार परिवर्तन पर केन्द्रित है। प्रधानमंत्री की संकल्पना के अनुरूप राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय को रोजमर्रा के जीवन में फिट रहने के साधारण और आसान तरीके शामिल करने प्रेरित करना है। फिट इंडिया, एक मज़बूत और प्रगतिशील भारत की मांग है। अभिषेक वैष्णव ने कहा कि शरीर माद्यम खलु धर्म साधनम् अर्थात् धर्म का मुख्य साधन शरीर है। शरीर स्वस्थ्य रहने पर ही हम किसी भी कार्य को संपन्न कर सकते हैं। कुशल व्यक्तित्व ही राष्ट्र के निर्माण का कारण होता है। उन्होंने खेल के विभिन्न आयामों का वर्णन एवं खेल के प्रति जज्बा पैदा करने बच्चों को प्रोत्साहित किया।

प्राचार्य निर्मला सिंह ने कहा कि खेल में विशेष रूचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को भारत सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त है। जिससे छात्र अपने स्वर्णिम भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। हमें स्वस्थ्य रहने के लिए खेल के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है, क्योंकि शरीर स्वस्थ्य रहने पर ही मानसिक एवं बौद्धिक विकास संभव है। खेल से हमें अनुशासन के साथ-साथ टीम वर्क एवं टीम भावना का विकास होता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news