गरियाबंद

राजिम भक्तिन माता जयंती पर शोभायात्रा
06-Jan-2024 9:02 PM
राजिम भक्तिन माता जयंती पर शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 6 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ एवं साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय राजिम जयंती समारोह आम सभा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 7 जनवरी रविवार दोपहर 2 बजे से राजिम महोत्सव स्थल त्रिवेणी संगम में किया जाएगा। इससे पहले सुबह 10 बजे साहू छात्रावास से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

समाज के नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान एवं सामाजिक उत्थान तथा राजिम कुंभ पर परिचर्चा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रमुख अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू,अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू सध अध्यक्ष टहल सिंह साहू,अति विशिष्ट अतिथि पर्यटन धर्मस्व संस्कृति एवं स्कूल शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा रामलाल गुप्ता, राष्ट्रीय अपर महामंत्री अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा अरुण भस्मे, पूर्व सांसद महासमुंद चंदूलाल साहू, पूर्व सांसद महासमुंद लखन लाल साहू, विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू, विधायक खुज्जी भोलाराम साहू, विधायक कसडोल एवं पूर्व अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड संदीप साहू, विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, विधायक जैजेपुर बालेश्वर साहू, विधायक भाटापारा इन्द्र साव, विधायक साजा ईश्वर साहू, विधायक राजिम रोहित साहू, विधायक अभनपुर इंद्र कुमार साहू, विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, धमतरी ओंकार साहू,पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प बोर्ड दीपक ताराचंद साहू, पूर्व मंत्री रामशिला साहू महामंडलेश्वर शिरकट्टी आश्रम महंत गोवर्धन शरण महाराज, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री कृपाराम साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू,पूर्व विधायक दयाराम साहू, अशोक साहू , प्रीतम साहू, डॅा.सियाराम साहू, मेघाराम साहू तोखन साहू चुन्नीलाल साहू रंजना साहू,जागेश्वर साहू, वीरेंद्र साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम रेखा जितेन्द्र सोनकर के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न होगा। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर अध्यक्ष टहल राम साहू उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ भुनेश्वर साहू ने दी।

कार्यक्रम के प्रथम सोपान के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रमुख अतिथि पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंह साहू विशिष्ट अतिथि महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू,पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू,विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू,विधायक खुज्जी भोलाराम साहू,विधायक कसडोल एवं पूर्व अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड संदीप साहू,विधायक जैजेपुर बालेश्वर साहू,विधायक भाटापारा इंद्र साव, विधायक धमतरी ओंकार साहू, विधायक बिंद्रानवागढ़ जनक ध्रुव,पूर्व संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू,प्रमुख सलाहकार एवं पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय जिला सहकारीे बैंक दुर्ग राजेंद्र साहू पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ विपिन साहू,पूर्व विधायक लेखराम साहू,पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ थानेश्वर साहू,पूर्व विधायक छन्नी साहू, पूर्व विधायक खेदुराम साहू पूर्व, विधायक चैतराम साहू समाजसेवी पूर्णा अर्जुन हिरवानी रहेंगे।

शुक्रवार को साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू अन्य पदाधिकारी के साथ समारोह स्थल मुख्य मंच,भोजनालय, एवं दर्शक दीर्घा का देर रात तक निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। रविवार को समिति के अध्यक्ष लाला साहू के नेतृत्व में सुबह 10 बजे साहू छात्रावास से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भारी संख्या में मंदिर समिति के पदाधिकारी,जिला, तहसील,परिक्षेत्र एवं नगर साहू समाज के पदाधिकारी शामिल होंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news