गरियाबंद

संगीतमय भागवत कथा में पहुंचे विधायक
08-Jan-2024 8:41 PM
संगीतमय भागवत कथा में पहुंचे विधायक

नवापारा राजिम, 8 जनवरी। संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन हरिहर हाई स्कूल के पीछे रजक परिवार द्वारा किया जा रहा है।

कथावाचक पं. गजेंद्र महाराज संतोषी नगर बिरगांव वाले के सानिध्य में कार्यक्रम हो रहा है। इस अवसर पर रविवार 7 जनवरी को रुक्मणी विवाह रासलीला के प्रसंग संपन्न हुआ।

इस दौरान अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू,भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तनु मिश्रा,गुलाब राव,भूपेंद्र सोनी,मुकेश निषाद फेकनूसाहू,जनपद सदस्य सूरज साहू,धनमति साहू का आगमन हुआ।

भागवत कथा को सफल बनाने के लिए दिनेश रजक, हरीश रजक, राजू रजक, नैमिष निर्मलकर, रघुवीर निर्मलकर,जीवन निर्मलकर, संतोष निर्मलकर, डीगेश्वर रजक , पोखराज रजक, राज रजक, भोला निर्मलकर, उज्जवल रजक सहित रजक परिवार लगे हुए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news