गरियाबंद

40 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण
09-Jan-2024 2:35 PM
40 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 9 जनवरी। अभनपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत छछानपैरी में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत योजना के तहत 40 लख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें 14वें वित से शेड निर्माण 9.5 लाख का कार्य भी अलग से शामिल है।

लोकार्पण कार्यक्रम में रायपुर सांसद सुनील कुमार सोनी, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज मौजूद थे। इस अवसर पर सांसद सुनील कुमार सोनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा केंद्र सरकार की सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के जनता ले रहें हैं। जिसका साक्षी छछानपैरी की जनता स्वयं है। विधायक इंद्र कुमार साहू ने बताया कि अभनपुर विधानसभा में 26 ग्राम पंचायत ऐसा है जिसको प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत एक करोड रुपए तक मोदी जी ने दिया। ऐसे ग्राम पंचायत की समुचित विकास की जिम्मेदारी स्वयं देश के प्रधानमंत्री लिया है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत में योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति समाज के बहुलता वाले ग्राम शामिल है। अनुसूचित जाति समाज के जीवन को सुखमय बनाने का जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले, मंडल अध्यक्ष पारसमणी साहू, राघवेंद्र साहू, महामंत्री माधो प्रसाद मिरी, सूरज साहू, नेहरू लाल साहू, बिहारी साहू, जनपद सदस्य नेहा मनमोहन कुर्रे, सरपंच भानमती महेंद्र चेलक, भोजराम साहू, सावित्री पाल, चित्रलेखा ध्रुव, देव कुमार नेताम, राम सेवक टंडन, जुगल किशोर राय,युगल किशोर कुर्रे, सुरेश वर्मा, विनोद चंद्राकर ,कृष्ण कुमार कुंभकार, राम जी साहू,मनोज साहू,सहित ग्रामवासी सम्मिलित है।

इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा खोरपा मंडल के लमकिनी, खिलोरा, सोनपरी एवं छछानपैरी में संपन्न हुआ। जहां जनपद पंचायत अभनपुर के सभी विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने इंस्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दिया। महिला बाल विकास विभाग के द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई, छोटे बच्चों बच्चों का अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। वही मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत के सरपंच का भी सम्मान किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news