गरियाबंद

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए पूर्व सांसद व जिपं सदस्य
09-Jan-2024 2:36 PM
विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए पूर्व सांसद व जिपं सदस्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 9 जनवरी। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू एवं जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत तर्रा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए।

इस दौरान सभी अतिथियों ने मंच से लोगों को 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर विकसित देश बनाने का संकल्प दिलाया। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार आपके घर तक आकर आपको योजनाओं का लाभ दे रही है। एक वक्त था जब चूल्हे पर खाना बनाने में महिलाओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी चिंता कर उज्ज्वला योजना प्रारंभ की। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि बीमार लोगों के बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान योजना प्रारंभ की। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को आजीविका मिशन चलाया। लोगों का स्वयं के पक्के मकान में रहने का सपना सच कर दिखाया। अब विदेश में भी भारत का मान निरंतर बढ़ रहा है। विकसित भारत बनाने में आम जन भी अपना सहयोग प्रदान करें। साथ ही अपने सुझाव भी प्रशासनिक अधिकारियों को दें।

इस दौरान आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कमलेश साहू,टूमन साहू, डॉ मानिक साहू, संतोष, नेपाल साहू, चेमन साहू, ग्वाल तारक, लखन पटेल, फेरहा राम, अश्वनी साहू सहित सभी विभाग के अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news