गरियाबंद

जंगल में नक्सल कैम्प ध्वस्त
10-Jan-2024 3:03 PM
जंगल में नक्सल कैम्प ध्वस्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

  मैनपुर, 10 जनवरी। गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत  रजाडेरा गाँव अंर्तगत जंगल में  माओवादियों के कैम्प को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 65वीं बटालियन की टुकड़ी एवं डीआरजी की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर नष्ट कर दिया।

9 जनवरी को एसपी जिला गरियाबंद को तकनीकी आसूचना/एलबीएस के आधार पर मैनपुर तहसील के कुल्हाड़ीघाट से लगभग 14 किमी दूर अति दुर्गम घने जंगल नक्सल प्राभिवत क्षेत्र राजाडेरा (राजापाबा)  माओवादी होने की पुख्ता सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर कार्रवाई करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक /पुलिस उप महानिरीक्षक गरियाबंद एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 65 वीं बटालियन के कमाण्डेन्ट  विजय कुमार सिंह, के नेतृत्व में ई/65 कम्पनी के जवानों ने डीआरजी की 2 टीमों के साथ लगभग 5 बजे निर्धारित स्थान पर छापा मारा, लेकिन छापा मारने से पहले ही सभी माआवादी मौका पाकर भाग निकले।  केन्द्रीय रिजर्व पुलिस की टीम ने माओवादियों के कैम्प का घेराव किया एवं गहन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें माओवादियों के दैनिक उपयोग के जरुरी सामान, किराना का सामान, सर्दियों के कपडे, छाता, साहित्य एवं बर्तनों को बरामद करने के पश्चात मौके पर ही जला कर नष्ट कर दिया गया।

 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस की टीम की कमान पी. वैरवनाथन, उप कमाण्डेन्ट द्वारा सम्भाली गई। बल द्वारा इस प्रकार के अभियान इस क्षेत्र में हो रही नक्सली गतिविधियां समाप्त करने के साथ-साथ अमन और कानून की स्थिति बनाये रखने के लिए समय समय पर किये जाते रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news