गरियाबंद

गीतापाठ व ब्रह्माकुमारियों के सम्मान के साथ शिव महापुराण कथा का समापन
14-Jan-2024 3:39 PM
गीतापाठ व ब्रह्माकुमारियों के सम्मान के साथ शिव महापुराण कथा का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 14 जनवरी।
नगर के गादीकोट में चल रहे श्री शिव महापुराण कथा का पुर्णाहुति, गीतापाठ एवं नौ  कन्या भोज के साथ हुआ। नगर सिन्हा समाज के वरिष्ठ सियाराम सिन्हा एवं उनके परिवार ने महापुराण कथा के अंतिम दिवस में क्षेत्र के सात ब्रह्माकुमारी बहनों को सौगात भेंट कर सम्मान करते सभी से आशीर्वाद लिया। सिन्हा परिवार द्वारा ग्राम खड्मा के ओम शाँति भवन  मे यह स्नेह मिलन सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। 

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खड्मा की प्रभारी राजयोगीनी ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी ने सिन्हा समाज ,क्षेत्रीय आध्यात्मिक संस्थान ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्य संचालिका राजयोगनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी नवापारा(राजीम), गरियाबंद सेवाकेंद्र की प्रभारी बिन्दु बहन, कोपरा से ब्रह्माकुमारी कुन्ती बहन , चम्पारन की प्रभारी शकुन्तला बहन, एवं रसेला की सरोज बहन का आत्मीय स्वागत किया। 

वहीं कचना धुरुवा महाविद्यालय का प्राचार्य डॉ. डी के साहू, सेवानिवृत शिक्षक सी आर सिन्हा,समाज प्रमुख शिवलाल सिन्हा,ग्राम प्रमुख अवध राम साहू,त्रिलोचन साहू,खेम लाल सिन्हा, प्राध्यापक नारायण लाल निषाद, प्रेस क्लब ब्लॉक अध्यक्ष कुलश्वर सिन्हा,व तेज राम ध्रुव का संस्थान की ओर से ब्रह्माकुमारी बहनों व सिया राम सिन्हा दादा जी ने ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मान कियाव सभी ब्रह्माकुमारी बहनों का आशीर्वाद लिए, ब्रह्मभोजन कराये। 

राज योगिनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने सभा उपस्थित ग्रामवासी एवं संस्थान के सदस्यों को ब्रह्म भोजन का महत्व एवं उसकी पुण्य प्राप्ति का महत्व बताया, वहीं गरियाबंद,कोपरा,चम्पारण से पहुंची ब्रह्मा कुमारी बहनों ने भी अपने विचार रखे, वहीं सभी सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्मा कुमारी बहनों ने सिया राम सिन्हा को ईश्वरीय सौगात देकर बधाई दिये। 

उपस्थित सभी लोगों को ब्रह्मभोज करा श्री शिव महापुराण  कथा का पुर्णाहूती किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या मे माताये बहने व रासेयो छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news