गरियाबंद

भूतेश्वर महादेव परिसर में चला स्वच्छता अभियान
19-Jan-2024 7:29 PM
भूतेश्वर महादेव परिसर में चला स्वच्छता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 19 जनवरी। राम लला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरे देश भर में जोर-जोर से की जा रही है। इसी तारतम्य में जिले में भी कार्यक्रम की तैयारी के लिए मंदिर देवालयों को सजाया और साफ सफाई की जा रही है।

इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में गरियाबंद शहर से लगे गांव मरौदा स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन और नगर पालिका गरियाबंद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी तथा नागरिक गण भी मौजूद रहे।

भूतेश्वर महादेव परिसर में सभी लोगों ने मिलकर परिसर के आसपास फैले कचरों और कूड़ा करकट को इक_ा कर उन्हें एक जगह निष्पादित किया। साथ ही सभी लोगों ने वहां स्वच्छता का संकल्प भी लिया। लोगों ने अपने आसपास क्षेत्र को साफ सफाई रखने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित भी किया।

इस अवसर पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में राम लला राम प्रतिष्ठा की तैयारी पूरे देश में की जा रही है। जिले में भी सभी लोग खुश है और खुशी के माहौल में मंदिर और देवालयों को सजाया जा रहा है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा पर जिला और विकासखंड मुख्यालय में भक्तिमय और मानस गान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर जिले के पंजीकृत मानस गान मंडलियों को 5-5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। भूतेश्वर महादेव देव परिसर में दो मानस मंडलियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सहित आसपास गांव के ग्रामीण और जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। अवसर पर जिला प्रशासन जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, एसडीएम भूपेंद्र साहू , जनपद पंचायत अध्यक्ष लालिमा ठाकुर , उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेहमान, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, ग्राम पंचायत सरपंच अभिमन्यु ध्रुव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सहित आसपास गांव के ग्रामीण और जिला प्रशासन के अधिकारी, नगर पालिका सीएमओ आशीष तिवारी, पालिका अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news