बलरामपुर

नमो ऐप विकसित भारत एंबेसडर एवं राम मंदिर दर्शन समिति की कार्यशाला
19-Jan-2024 8:11 PM
नमो ऐप विकसित भारत एंबेसडर एवं राम मंदिर दर्शन समिति की कार्यशाला

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

बलरामपुर, 19 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मुख्यालय बलरामपुर में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता में नमो ऐप एवं विकसित भारत ब्रांड एम्बेसडर एवं राम मंदिर दर्शन हेतु सभी कार्यकर्ताओं का जि़ला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं 140 करोड़ सपने का लक्ष्य है ‘विकसित भारत’ हम सभी में से प्रत्येक व्यक्ति विकसित भारत बनाने सामूहिक प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। नमो ऐप द्वारा मोदी जी से सीधे जुड़े और विकसित भारत एंबेसडर बने।

जिला महामंत्री दीनानाथ यादव ने राम जन्म भूमि मंदिर दर्शन हेतु विस्तार से जानकारी कार्यकर्ताओं को दिए।

नमो एप के जिला सहसंयोजक प्रशिक्षण प्राप्त कर आए  मीडिया प्रभारी अजय यादव ने नमो ऐप एवं विकसित भारत एंबेसडर 100- डे चैलेंज  के बारे में बारीकी से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।

अजय यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों और गतिविधियों के बारे में अपडेटेड ,भारत की विकासात्मक यात्रा पर अपनी राय लोकप्रिय लोकल लीडर्स के बारे में जानकारी ,राष्ट्रीय निर्माण के लिए माइक्रो डोनेशन, जन- मन सर्वे, विकसित भारत क्विज ,बदलते भारत की बात, विकास यात्रा वालंटियर मॉडल, नियमित अपडेट रहने तथा सही जानकारी प्राप्त करें एवं अन्य लोगों से  साझा करने की बात कही नरेंद्र मोदी जी के व्हाट्सएप चैनल,विकसित भारत एंबेसडर बनने के लिए डिजिटल जन आंदोलन का हिस्सा बनने, विकसित भारत एंबेसडर के रूप में हम अपनी शक्तियों को एकजुट व विकास के एजेंडे को प्राथमिकता देने और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए अपनी ऊर्जा का आदर्श तरीके से उपयोग करने की बात कही।

उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत एंबेसडर बने एवं राष्ट्र की शान बढ़ाएं ब्रांड एम्बेसडर बनते ही  पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर आपको प्राप्त हो सकेगा।

जिला प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता आनंद जायसवाल ओमप्रकाश सोनी जिला महामंत्री संजय सिंह ,दीनानाथ यादव मन्नालाल चौधरी भानु प्रकाश दीक्षित, अजय गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश गुप्ता, रजनी सोनी दिलीप सोनी, महेंद्र गुप्ता, सतनारायण गुप्ता , दिलीप गुप्ता, आर्यन जायसवाल आईटी सेल विशाल सोनी ,अंश सिंह ,मंगलम पांडे सहित भारतीय जनता पार्टी के अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news