दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जनवरी। जिले में शुक्रवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा दिन भर वातावरण धुंध छाया रहा। इस दिन के तापमान में गिरावट आई है इसकी वजह से फिर दिन में भी ठंड का एहसास होने लगी है।
जिले में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2 डिग्री कम है। दिन भर आसमान में बादल छाया रहा वहीं सुबह से शाम तक अधिकांश क्षेत्रों धुंध छाया हुआ था। इससे वातावरण में नमी की वजह से ठंड फिर बढ़ गया है, जबकि पिछले कुछ दिनों से ठंड काफी कम हो गया था वहीं जिले में आज का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था जो कि सामान्य से 2 डिग्री अधिक है।
जानकारी के अनुसार अगले 72 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना बताई जा रही है वहीं बाद के दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना व्यक्त की गई है, साथ ही कल भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
वहीं आसमान में बादल छाने से सब्जियों की फसल में कीट की संभावना बढ़ गई है। किसानों का कहना है पिछले माह हुई बे मौसम बारिश की वजह से कीट ब्याधि के कारण बहुत से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है अब पुन: बादल छाने से कीट ब्याधि के प्रकोप बढ़ेंगे।