दुर्ग

तीन दिनों से आसमान पर छाए बादल
21-Jan-2024 3:31 PM
तीन दिनों से आसमान पर छाए बादल

सामान्य से 3 डिग्री कम तापमान, बढ़ी ठिठुरन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 जनवरी
।  पिछले तीन दिनों से आसमान पर पर लगातार छाया हुआ है। नतीजन तापमान लगातार गिरता जा रहा है। तापमान में गिरावट की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। जिले में आज अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा।

जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी ठंडी हवाएं आ रही है। जिसकी वजह से जिले में फिर ठंड बढ़ गई है। आज अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी भी तापमान में और गिरावट की संभावना है।

कुछ स्थानों में हो सकती है हल्की बारिश
मौसम का मिजाज बदलने से की वजह से बढ़ती ठंड के बीच सर्दी से भी कई  लोग परेशान है, वहीं कल भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ स्थानो पर हल्की बारिश भी हो सकती है
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news