रायगढ़

श्रीराम मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी
23-Jan-2024 3:34 PM
श्रीराम मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी

कहा- पूरी दुनिया आज राममय हो गई है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 23 जनवरी।
श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को शहर के गांधी गंज में श्रीराम मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करने के बाद वे पत्रकारों से चर्चा करते हुए वित्ती मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कहा कि आज पूरी दुनिया राम मय हो गई है। दो सौ करोड़ से अधिक सनातनियों के लिये यह गौरव का क्षण है। हम सब की आत्मीय संतुष्टी का क्षण है।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और राम जी का जो संदेश है वो ऐसी संस्कृति है हमारी संस्कृति है, लेकिन वो संस्कृति में इतनी ताकत है कि पूरी धरती को पूरी दुनिया को सच्चा और अच्छा रास्ता दिखा सके। पूरी दुनिया जब इसका अनुशरण करने लगेगी तो ग्रीन हाउस इफ्केट होगा और न ही विश्व युद्ध होगा न ओजोन परत डीके होगा और धरती में जलवायु परिवर्तन नहीं होगा और चारों तरफ हरियाली ही हरियाली रहेगी।

उन्होंने कहा, सभी समाज को सामांजस्य के साथ लेकर चलने का संदेश भगवान श्री राम का जीवन देता है, वो मर्यादा पुरूषोत्तम हैं। उनके जीवन से हमें सीख मिलती है। जिससे पूरी समाज में एक सामांजस्य के साथ पूरे दुनिया को आगे बढ़ा सकते हैं। ऐसे प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा उनके जन्म स्थान अयोध्या में हुई है, ये हम सब के लिये गौरव की बात है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह भी कहा कि दीपावली तो वनवास से वापस आये थे उसका एक त्यौहार था, आज अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होना निश्चित रूप से यह उससे भी बड़ा त्यौहार है। साढ़े पांच सालों से भगवान श्री राम तंबू में कभी किसमें तो कभी किस रूप में रहने पर मजबूर थे। आज हमारे लिये सुखद क्षण है। हमारी संस्कृति के पुरोधा, हमारे पर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम हैं। 

उन्होंने बताया कि सुबह से ही वे राजधानी के कई मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद रायगढ़ पहुंचे हैं। भगवान श्री राम के प्रति लोगों की जो आस्था है जो वर्षो नहीं सदियों से कहीं न कहीं कुचला गया। भगवान श्री राम का हमारा छत्तीसगढ़ नैनिहाल है, कौशल्या की भूमि है। ये गर्व की बात है कि प्रभु श्री राम हमारे भांचा हैं। आप दूसरे राज्य में जायेंगे तो भांचा के पाव नहीं छुआ जाता हमारे राज्य में भांचा के पांव छुआ जाता है। निश्चित रूप से पर्यटन की दृष्टि से और भगवान श्री राम के अन्य पक्षों का उजागर करते हुए आगे बढ़ाएंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news