रायगढ़

शहर व जिले में ठंड का कहर, बारिश होने से बढ़ी ठिठुरन
24-Jan-2024 3:07 PM
शहर व जिले में ठंड का कहर, बारिश होने से बढ़ी ठिठुरन

रायगढ़ सहित 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 24 जनवरी।
छत्तीसगढ़ में इन दिनों हल्की बारिश के साथ कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। इसी तरह रायगढ़ जिले में भी शीतलहर और कोहरे के डबल अटैक से आम जनजीवन प्रभावित है। ट्रेनों और फ्लाइट्स की रफ्तार भी धीमी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की सुबह से शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।

रायपुर मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, उसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा 29.2 सेल्सियस सबसे कम तापमान 7.1, बलरामपुर में दर्ज किया गया। वहीं, आज राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 26 डिग्री और  न्यूनतम 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसी तरह रायगढ़ में भी दिन का तापमान 24 डिग्री तथा मध्य रात्रि का तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट किया है उनमें रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी शामिल है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही इन जिलों में कड़ाके की ठंड का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news