बलरामपुर

बस ने कार को मारी टक्कर, चालक पार्षद गंभीर
09-Feb-2024 8:25 PM
बस ने कार को मारी टक्कर, चालक पार्षद गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 9 फरवरी।
नगर के अग्रवाल धर्मशाला के पास एक बस ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी है। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं चालक को गंभीर चोंटे आई है। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर भेज दिया गया है।

घटना गुरुवार की देर शाम लगभग 8 बजे की है। सन्ना से रायपुर जाने वाली पॉपुलर बस क्रमांक सीजी 15 डीएन 8886 अपने निर्धारित समय से रायपुर जा रही थी। बस कुसमी मार्ग से अंबिकापुर की तरफ जा रही थी। बस जैसे ही राजपुर के अग्रवाल धर्मशाला के समीप पहुंची, तभी पानी टंकी से खुटहनपारा की ओर जाने वाली सीसी सडक़ पर नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद महेंद्र गुप्ता उर्फ बदरू अपनी कार क्रमांक सीजी 10 एफए 1072 से खुटहनपारा की ओर जा रहे थे। 

पार्षद महेन्द्र गुप्ता अग्रवाल धर्मशाला के पास रोड क्रॉसिंग करने लगे, उसी दौरान बस ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। बस की टक्कर से कार हवा में उछलते हुए करीब 20 मीटर दूर झाडिय़ों में जाकर गिरी।

 घटना में पार्षद महेंद्र गुप्ता को सर एवं शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोंटे आई है। पार्षद महेंद्र गुप्ता के कनपटी के पास गंभीर चोंटे आई है। घटना के बाद वहां खड़े जनपद सदस्य नीरज तिवारी, नगर पंचायत अधिकारी राजेश कुशवाहा एवं अन्य स्थानीय लोगों ने मिलकर महेंद्र गुप्ता को तत्काल दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने महेंद्र गुप्ता के प्राथमिक इलाज बाद तत्काल अंबिकापुर भेज दिया।

घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पार्षद महेंद्र गुप्ता से मिलने के लिए भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल संदीप सोनी राहुल गुप्ता पूरनचंद जायसवाल सहित नगरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news