राजनांदगांव

मोदी की गारंटी का इंतजार कर रहा कर्मचारी-शिक्षक फेडरेशन
23-Feb-2024 3:22 PM
मोदी की गारंटी का इंतजार कर रहा  कर्मचारी-शिक्षक फेडरेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 23 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं प्रांतीय प्रमुख महामंत्री सतीश ब्यौहरे, जिला संरक्षक मुकुल साव, जिला अध्यक्ष पीआर झाड़े, पीएल साहू, जितेंद्र बघेल, बृजभान सिन्हा, सीएल चंद्रवंशी, वीरेंद्र रंगारी, सोहन निषाद, अब्दुल कलीम खान, भूषण साव, स्वाति वर्मा, नवीन कुमार पांडे, उत्तम डड़सेना, देवचंद बंजारे, शिवप्रसाद जोशी, खोमलाल वर्मा, हेमंत पांडे, लीलाधर सेन, पुष्पेंद्र साहू, संजीव मिश्रा, हेमंत दोंदिलकर, संगीता ब्यौहरे, अभिषिक्ता फंदियाल, सुधांशु सिंह, पायल देवांगन, वंदना पानसे शिरीष कुमार पांडे, रमेश साहू, राजेश शर्मा, नरेश प्रसाद दुबे, रानी ऐश्वर्य सिंह ने 1 जुलाई 2019 से 31 जनवरी 24 तक कर्मचारियों को हो चुके आर्थिक क्षति की जानकारी न्यूनतम वेतन, ग्रेड-पे, लेवल तथा कुल आर्थिक क्षति के क्रम में दिया है।

वेतन 15600 रुपए ग्रेड-पे 1300 रुपए लेवल-1 में 59748 रुपए, वेतन 16100 रुपए ग्रेड-पे 1400 रुपए लेवल-2 में 61663 रुपए, वेतन 18000 रुपए ग्रेड-पे 1800 रुपए लेवल 3 में 68940 रुपए, वेतन 19500 रुपए ग्रेड-पे 1900 रुपए, लेवल- 4 में 74685 रुपए, वेतन 22400 रुपए ग्रेड-पे 2200 रुपए लेवल-5 में 85792 रुपए, वेतन 25300 रुपए ग्रेड-पे 2400 रुपए लेवल-6 में 96899 रुपए, वेतन 28700 रुपए ग्रेड-पे 2800 रुपए लेवल-7 में 109921 रुपए, वेतन 35400 रुपए ग्रेड-पे 4200 रुपए लेवल-8 में 135582 रुपए वेतन 38100 रुपए ग्रेड-पे 4300 रुपए लेवल-9 में 145923 रुपए, वेतन 43200 रुपए ग्रेड-पे 4400 रुपए लेवल-10 में 165456 रुपए, वेतन 49100 रुपए ग्रेड-पे 4800 रुपए लेवल-11 में 188053 रुपए, वेतन 56100 रुपए ग्रेड-पे 5400 रुपए लेवल-12 में 214863 रुपए , वेतन 67300 रुपए ग्रेड-पे 6600 रुपए लेवल-13 में - 257759 रुपए, वेतन 79900 रुपए ग्रेड-पे 7600 रुपए लेवल-14 में 306017 रुपए, वेतन 118500 रुपए ग्रेड-पे 8700 रुपए लेवल-15 में 453855 रुपए, वेतन 129700 रुपए ग्रेड-पे 8900 रुपए लेवल-16 में 496751 रुपए, वेतन 141809 रुपए ग्रेड पे 10000 रुपए लेवल-17 में 543094 रुपए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2019 से 31 जनवरी 2024 तक देय तिथि से महंगाई भत्ता (डीए) स्वीकृत नहीं होने से प्रत्येक वेतन लेवल के न्यूनतम वेतन (औसत) में क्लास-1 को 1, 705, 805, 400 रुपए, क्लास.2 को 9, 024, 367, 650 रुपए, क्लास.3 को 28, 239, 107, 050 रुपए, क्लास-4 को 3, 543, 682, 500 रुपए कुल (औसत) 42, 512, 962, 600 रुपए का एरियर्स राशि का भुगतान नहीं हुआ है, जहां केन्द्र सरकार अपने 47.58 लाख से अधिक कर्मचारियों तथा 67.95 लाख से अधिक पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता (डीए) तथा महंगाई राहत (डीआर) दे रही है। वहीं राज्य सरकार अपने 4 लाख कर्मचारियों एवं 1.25 लाख पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता (डीए) तथा महंगाई राहत (डीआर) नहीं दे पा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news