गरियाबंद

पूर्व सांसद चंदूलाल के जन्मदिन पर बधाई देने तांता
02-Mar-2024 1:50 PM
पूर्व सांसद चंदूलाल के जन्मदिन पर बधाई देने तांता

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 2 मार्च। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू के जन्म दिवस पर अंचलवासियों ने उनके निवास राजिम पहुंचकर उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत करते हुए उन्हें जन्म दिवस की बधाई दी है।

पूर्व सांसद श्री साहू इस अवसर पर सर्वप्रथम सुबह भगवान राजिम लोचन मंदिर,श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर, भक्तिन माता मंदिर, गायत्री मंदिर सहित सभी देवालयों में पूजा-अर्चना कर देश राज्य एवं अंचल की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं श्री साहू अपने निवास स्थान में देर शाम गायत्री हवन पूजन आयोजन किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अंचल वासी मौजूद रहे।बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से राजिम में विधायक रोहित साहू,राजिम भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, मनोज जैन,रमेश पहाडिय़ा,किशोर देवांगन,गरियाबंद जिला साहू संघ के अध्यक्ष नारायण साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जितेंद्र सोनकर,जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के संरक्षक डॉ.महेंद्र साहू,डॉ.रामकुमार साहू, ईश्वरी देवांगन,मोहन साहू, आशीष पांडे,महेश यादव,ग्राम देवरी के पूर्व सरपंच हरखु राम साहू,पवन गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, विक्रम मेघवानी,लखन लाल सिन्हा, हितेश मंडई, मनोज देवांगन, पूर्णिमा चंद्राकर,देवकी साहू,मधु नत्थानी, सहित महासमुंद,गरियाबंद, छुरा, धमतरी क्षेत्र के बड़ी संख्या में शुभचिंतक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news