सारंगढ़-बिलाईगढ़

छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने कलेक्टर का किया स्वागत
05-Mar-2024 2:50 PM
छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने कलेक्टर का किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 5 मार्च। छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी द्वारा नवपदस्थ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू का हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया। निवर्तमान कलेक्टर केएल चौहान को बलौदाबाजार कलेक्टर बनने पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी।

इस ऐतिहासिक पल पर संघ की वार्षिक कैलेंडर का विमोचन नवपदस्थ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू व पूर्व कलेक्टर चौहान, जिला कोषालय अधिकारी ठाकुर, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी निराला,परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान व जिला के अन्य विभाग प्रमुख के हाथों संपन्न हुआ।

कैलेंडर विमोचन एवं स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष लैलून भारद्वाज,प्रदेश महामंत्री नरसिंह श्रीवास, सह सचिव कौशल राठिया जिला अध्यक्ष फकीरा यादव छग प्रदेश तृतीय वर्ग शाक संघ जिलाध्यक्ष प्रमोद महेश, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ चंपा सारस्वत, ब्लॉक अध्यक्ष विमलकुमार अजगल्ले,ब्लॉक अध्यक्ष बिलाईगढ़ अभिनय नारंग, नंदकुमार बंजारे,पीआर सारस्वत,राजकुमार जांगड़े, उमाशंकर अनंत, महंगू दास भारद्वाज,अशोक खरे, चुनेन्द्र लहरे, सतीश जांगड़े,कन्हैय्या लहरे,हुतेन्द्रसाहू,सुभाष पटेल रोहित लक्ष्मे,आनंद कुर्रे दीन दयाल महेश,गीताराम भारती शशिभूषण सिंह लहरे, काला राम जोल्हे, सुकलाल मिरी, नेवारे सर,विनोद कोशले, टिलेश्वर टोडर व क्रांतिकारी शिक्षक साथियों की उपस्थिति रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news