सारंगढ़-बिलाईगढ़

राम कथा ज्ञान यज्ञ शुरू
09-Apr-2024 8:44 PM
राम कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

सारंगढ़, 9 अप्रैल। सालर समीपस्थ ग्राम बनहर में राम मंदिर प्रांगण मे राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन धनेश्वर पटेल व ग्रामवासियों के द्वारा किया जा रहा है। कथा 9 अप्रैल से  शुरू होकर 17 अप्रैल तक चलेगी।

लोरमी बिलासपुर की कथा वाचक साध्वी आकृति तिवारी  लोगों को कथा का अमृतपान से सराबोर करेंगी। इस राम कथा के प्रथम दिवस 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे कलश यात्रा के साथ राम कथा शुरू हुआ। राम नाम महिमा, सती प्रसंग, दक्ष यज्ञ, शिव पार्वती विवाह,राम जन्मोत्सव व बाल चारित्र अहिल्या उद्दार सीताराम विवाह महोत्सव वन गमन , केवट प्रसंग, राम भरत मिलाप, सुन्दरकाण्ड, लंका दहन,रावण वध, श्रीराम राज्याभिषेक एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news