धमतरी

महाशिवरात्रि पर कर्णेश्वर धाम में उमड़ी भीड़
10-Mar-2024 2:51 PM
महाशिवरात्रि पर कर्णेश्वर धाम में उमड़ी भीड़

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 10 मार्च।
महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर देऊर पारा में सुबह से लंबी कतार दिखी। बोल बम और हर हर महादेव के नारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। मन्दिर के सामने नारियल, धतूरा के  फूल,अगरबत्ती, बेलपत्रों की दुकानें सजी रही। 

महानदी और बालका के संगम में लोग डुबकी लगाकर शिव जी की आराधना की महाशिवरात्रि पर ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों का धरती पर प्रकाट्य हुआ था, और भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन उत्सव के रूप में मनाने की परम्परा है। कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट ने विधि विधान से पूजा-अर्चना बेलपत्र, धतूरा, शमी,गंगा जल,दूध दही,चंदन,कनेर के फूल सहित शिव के प्रिय फूलों से की गई। रात्रि में रुद्राभिषेक कर महा आरती की।

ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि भगवान शिव की रात्रि जिसे पूरा विश्व आस्था के साथ मनाता है कर्णेश्वर धाम जो ग्यारहवीं शताब्दी में राजा कर्णराज द्वारा निर्मित विभिन्न मंदिरों का समूह है यहाँ राम जानकी, गणेश भगवान आदि विराजित है। गर्भगृह में विराजित शिवलिंग की महिमा अपरम्पार है निसन्तान दम्पति महा शिवरात्रि के दिन यहा जलाभिषेक कर अपनी याचना करते है।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर ने बताया कि कर्णेश्वर धाम में प्रतिदिन पूजा-अर्चना व आरती पुजारियों द्वारा की जाती है। इसके अलावा यहा वर्ष भर धार्मिक व सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते है। महाशिवरात्रि पर सुर समागम मानस परिवार मावली पारा कांकेर, द्रोपड़ी मानस परिवार महासमुंद व हिन्द मानस परिवार दिनभर शिव महिमा का गुणगान किया। देव शिल्प एसोसिएट्स द्वारा खीर वितरण किया गया। कांकेर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग,पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू, डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने कर्णेश्वर महादेव का दर्शन कर प्रदेश व क्षेत्र के विकास, सुख शान्ति की कामना की। ट्रस्ट ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।

इस दौरान संरक्षक कलम सिंह पवार ,रवि दुबे,नागेन्द्र शुक्ला,ललित शर्मा,छबि ठाकुर, रामभरोसे साहू, योगेश साहू, मोहन पुजारी, भरत निर्मलकर, छबि ठाकुर, महेंद्र कौशल, हनी कशयप, उत्तम साहू, गगन नाहटा, रवि भट्ट, कमल डागा,बबलू गुप्ता, दुर्गेश साहू, अनिरुद्ध साहू देवेन्द्र साहू, रामेश्वरी साहू, प्रीतम गोस्वामी, डोमार मिश्रा, पंकज ध्रुव,संतु साहू, टेश्वर ध्रुव, ईश्वर जांगड़े आदि की उपस्थिति रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news