रायपुर

रामकृष्ण शिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
10-Mar-2024 7:24 PM
रामकृष्ण शिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

रायपुर, 10 मार्च। रामकृष्ण शिक्षण संस्थान में 9 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में  श्रीमती नम्रता यदु शामिल हुई।

संस्था के संचालक आर. के. चौबे ने कहा कि मानव को अपने सर्वस्व जीवन में सीखते रहना चाहिए। प्रत्येक स्थिति परिस्थितियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहे। देश में महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज नारी समाज के प्रत्येक क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर पुरुष वर्ग के साथ आगे बढ़ रही है। अब कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जो नारी शक्ति से अछूता हो। महाविद्यालय के पुरस्कृत होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की।  डॉ. अरुणा चौबे ने अपनी स्वयं की रचना स्त्री शक्ति कविता का पाठ कर समाज में नारियों की शक्ति का बखान किया।

कॉलेज के वार्षिकोत्सव के विजेताओं को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के रूप में शिक्षा संकाय से आशिता परिदा, नर्सिंग संकाय से श्वेता निषाद को चुना गया। इसके अलावा विभिन्न वर्गों में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम में बीएड प्राचार्या डॉ. सुरमनी मंगदा, श्रीमती मनीषा यादव, श्रीमती बीना अवस्थी, श्रीमती देवकी साहू, निधि साहू, संयुक्ता ठाकुर  किशोर साहू, भोमेंद्र कुमार देवांगन, तुकेश्वर निषाद उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news