जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 11 मार्च। पुश्तैनी जमीन को लेकर देवर और भाभी में विवाद हो गया। विवाद इतनी बढ़ गई कि देवर ने अपनी ही भाभी की हत्या कर दी। कुनकुरी पुलिस की सक्रियता से हत्या का अपराध घटित कर भाग रहे आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार रविवार की दोपहर लगभग 2 से ढ़ाई बजे के मध्य थाना कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम हर्राडांड़ निवासी गणेश राम चौहान (46) का पुश्तैनी जमीन को लेकर अपने बड़े भाई मुनेश्वर राम चौहान (48) एवं भाभी (45) से विवाद चल रहा था, विवाद बढऩे पर मुनेश्वर राम चौहान ने घर में रखे लोहे का टंगिया से अपनी भाभी के सिर में हमला कर दिया, जिसे घायल अवस्था में ही ईलाज हेतु कुनकुरी अस्पताल लाये थे, अस्पताल पहुंचने पर उसकी मृत्यू हो गई। जांच उपरांत प्रकरण में हत्या का अपराध घटित होना पाये जाने पर थाना कुनकुरी में आरोपी मुनेश्वर राम चौहान के विरूद्ध अप.क्र. 39/2024 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
उक्त आरोपी घटना घटित कर भाग रहा था, जिसे पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (आईपीएस) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तत्काल हिरासत में ले लिया गया है।