सारंगढ़-बिलाईगढ़

महतारी वंदन योजना: सुधरेगी आर्थिक स्थिति, मिलेगी मजबूती
11-Mar-2024 7:03 PM
महतारी वंदन योजना: सुधरेगी आर्थिक स्थिति, मिलेगी मजबूती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 11 मार्च। चुनाव के पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की विवाहित माताओं बहनों से वादा किया था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद माताओं बहनों को आर्थिक रूप से सुदृण बनाने हेतु प्रतिमाह 1 हजार रूपए अर्थात प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए उनके खातों के डीबीटी के माध्यम से प्रदान किये जाएंगे। उसी क्रम में पीएम द्वारा प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किये गए हैं।

महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मजबूती- शिवकुमारी

भाजपा की विधानसभा प्रत्याशी रही शिवकुमारी चौहान ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रदेश की माताओं बहनों से वादा किया था और विधानसभा चुनाव के बाद आज माताओं बहनों से किया गया वादा निभाया और माताओं बहनों के खातों में 1-1 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया। 

सर्वजन हितैषी सरकार- वैजंती

भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और जिला पंचायत सदस्य वैजंती नंदराम लहरे ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के निर्देशों में जिस प्रकार से प्रदेश की विष्णुदेव जी की सरकार काम कर रही है वह शानदार है। आज प्रदेश की महिलाएं अपने आपको गौरवांवित महसुस कर रही हैं सम्मानित महसुस कर रही हैं। चुनाव के पहले जब मोदी जी ने प्रदेश का दौरा किया था तब उन्होने जात पात व धर्म की राजनिति से परे जाकर सभी वर्ग सभी जाति की विवाहित माताओं बहनों को आर्थिक मजबूती देने का संकल्प लिया था। आज उनके निर्देशों पर प्रदेश की विष्णुदेव जी के सरकार ने माताओं बहनों से किया गया वादा निभाया। प्रदेश की माताओं और बहनों के लिए आज का दिन बेहद गौरवशाली दिन है। मोदी जी के इस कदम से नारी सशक्तिकरण के दिशा में मजबुत कार्य सिद्ध हुआ है,

मोदी ने वादा निभाया-जोल्हे

भारतीय जनता पार्टी की मुखर वक्ता और पूर्व विधायक कामदा जोल्हे ने कहा कि विवाहित माताओं बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का संकल्प देश के पीएम नरेन्द्र मोदी जी ने लिया था और डीबीटी के माध्यम से प्रदेश के 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को सामाजिक समानता के उद्देश्य से एक-एक हजार रूपए ससम्मान प्रदान किये हैं।

प्रदेश में इस समय विष्णु देव जी की सुशासन वाली सरकार है जो अपने सभी वायदों को पूर्ण करती है। आज प्रदेश के मुखिया ने अपने पुरे मंत्रिमंडल के साथ महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर नारी सशक्तिकरण के नारे को चरितार्थ करते हुए प्रदेश की लाखों महिलाओं को सम्मानित किया है। सही मायनों में प्रति माह एक हजार रूपए मिलने से महिलाओं को जहां आर्थिक स्तर पर लाभ मिलेगा तो परिवार चलाने के लिए उन्हे सहयोग भी मिलेगा।

माताओं-बहनों को मिला मोदी पावर- नंदनी

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और उर्जावान नेत्री नंदनी वर्मा ने कहा कि आज माताओं-बहनों को उनके भाई नरेन्द्र मोदी का मोदी पावर मिला है। पूरे प्रदेश में विवाहित माताओं बहनों के मध्य आज सकारात्मक माहौल है। साल में 12 हजार रूपए केन्द्र की मोदी सरकार ने विवाहित बहनों माताओं को देने के लिए चुनाव पुर्व वादा किया था और आज उसे अमलीजामा पहनाते हुए प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को लाभांवित भी किया है। आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में आज तक का उठाया गया यह सबसे बडा कदम है। 

सुधरेगी आर्थिक स्थिति- देवकुमारी

भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय नेत्री देवकुमारी लहरे ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, परिवार में उनकी निर्णायक भुमिका सुदृण करने हेतु, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असामनता एवं जागरूकता की कमी को दुर करने हेतु यह योजना केन्द्र की मोदी सरकार के निर्देशों पर प्रदेश की विष्णु सरकार ने आज प्रारंभ किया है। प्रदेश में इस योजना से लाभांवित होने वाले माताओं बहनों की संख्या पचास लाख से भी अधिक है। महतारी वंदन योजना सही मायनों में महिला सशक्तिकरण के लिए उठाया गया सबसे बड़ा कदम है।

महिलाओं की होगी प्रभावी भूमिका- मीरा

भाजपा जिला मंत्री मीरा धरम जोल्हे ने कहा कि इस योजना से माताओं बहनों को आर्थिक लाभ तो होगी, लेकिन इसके साथ साथ परिवार के स्तर पर निर्णय लिये जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाए रखने में भी इस महतारी वंदन योजना का बड़ा योगदान होगा। यह योजना आने वाले समय में विवाहित माताओं बहनों के पारिवारिक जीवन में आर्थिक तौर पर संजीवनी बुटी के रूप में कार्य करेगा। इसलिए कहते हैं मोदी है तो मुमकिन है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news