सूरजपुर

जिला मंडल प्रकोष्ठ व मोर्चा प्रमुखों की संयुक्त बैठक में शामिल हुए पूर्व विस अध्यक्ष
12-Mar-2024 4:56 PM
जिला मंडल प्रकोष्ठ व मोर्चा प्रमुखों की संयुक्त बैठक में शामिल हुए पूर्व विस अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 12 मार्च।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल भाजपा चुनाव कार्यालय सक्ती में, लोकसभा के जिला मंडल प्रकोष्ठ एवं मोर्चा प्रमुखों की संयुक्त बैठक ली। सर्वप्रथम भारत माता की पूजा-अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया। 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है तथा हमें हमारा लोकसभा प्रत्याशी भी मिल गया है, अब आप सभी एक जुट होकर चुनाव की तैयारी में लग जाए। सभी कार्यकर्ता अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने में अपना बहुमूल्य समय पार्टी को दें, ताकि पार्टी को प्रचंड बहुमत से जांजगीर चांपा लोकसभा से विजय श्री प्राप्त हो। 

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल लोकसभा सह प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला लोकसभा संयोजक एवंं जिला सक्ति जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा लोकसभा सह संयोजक दिनेश लाल जांगड़े एवं डॉ.खिलावन साहू बलोदाबाजार जिलाध्यक्ष डॉ.सनम जांगड़े, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, सांसद प्रत्याशी कमलेश जांगड़े चंद्रपुर विधायक प्रत्याशी संयोगिता सिंह जुदेव, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े लोकसभा विस्तारक अतुल शर्मा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ.अजय राव कीर्तन चंद्रा दुर्गेश सिंह सिदार पीतांबर सिंह पटेल  संजय रामचंद्र द्वारका साहू  गुलाम गौस राजकुमार जायसवाल सुलोचना यादव के साथ साथ भटगांव मंडल के महामंत्री श्याम लाल साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री नवीन वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती, भाजपा मीडिया प्रभारी योगेश केशरवानी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. तुलेश्वर वैष्णव, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, तुलसी आदित्य, श्रीराम हिरवानी सहित लोकसभा के जिला मंडल प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के सभी प्रमुख सूचित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news