सूरजपुर

चिंतामणि महाराज ने भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
12-Mar-2024 9:04 PM
चिंतामणि महाराज ने भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

आम चुनाव की तैयारी- रणनीति पर चर्चा 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर,12 मार्च।
भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर बाबूलाल अग्रवाल एवं प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्तें के साथ भाजपा कार्यालय प्रतापपुर में आये सरगुजा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं  से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव के तैयारी एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

भाजपा कार्यालय प्रतापपुर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर अक्षय तिवारी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष जरही राजकुमार गुप्ता एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सरगुजा लोकसभा के सांसद प्रत्याशी चिंतामणि महाराज,  विधायक शकुंतला सिंह पोर्तें, भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर बाबूलाल अग्रवाल मुरारी लाल अग्रवाल एवं दीपक सिंह तोमर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 

विधानसभा चुनाव के अनुभव एवं लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर अक्षय तिवारी जरही राजकुमार गुप्ता सूरजपुर जिलाविधि प्रकोष्ठ के संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश पटेल पूर्व मंडल महामंत्री शिव शंकर जायसवाल मुरारी लाल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सूरजपुर बाबूलाल अग्रवाल ने चर्चा की।

विधायक प्रतापपुर शकुंतला सिंह पोर्ते ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार जीत और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के लिए सभी  कार्यकर्ताओं को बधाई दी एवं आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा घोषित लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को  प्रतापपुर विधानसभा से सबसे अधिक मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया। 

इस दौरान चिंतामणि महाराज ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को आश्वस्त करते हुए कहा मेरी कार्यप्रणाली आप सभी के अनुरूप होगी आज मोदी जी की गारंटी पर पूरा विश्वास कर रहा है आप सबके सहयोग से अबकी बार 400 पर का संकल्प पूरा होगा मुझे यह विश्वास है। 

इस दौरान प्रेम पाल अग्रवाल अंबिका जायसवाल प्रवीण दुबे दुर्गा सिंह मुकेश तायल प्रफुल्ल कुमार गुप्ता अजय जायसवाल अवधेश पांडे अवधेश गुप्ता विजय जायसवाल निलेश जायसवाल चंद्रिका यादव श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता श्रीमती कालिंद्री बाई जाहिद अंसारी राम जयसवाल सुमेर सिंह पैकरा विक्रम नामदेव विक्रम प्रताप सिंह विकास तिवारी प्रशांत सिंहआकाश मित्तल शिवम गोयल राजवर्धन सिंह एवं क्षेत्र से आए अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news