जशपुर

कार में गांजा तस्करी, पति-पत्नी बंदी
14-Mar-2024 7:12 PM
कार में गांजा तस्करी, पति-पत्नी बंदी

जशपुरनगर, 14 मार्च। कार में गांजा तस्करी कर रहे पति-पत्नी को जशपुर जिले के कोल्हेनझरिया से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 13 मार्च को चौकी कोल्हेनझरिया थाना तुमला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कार में ओडिशा की ओर से गांजा तस्करी की जा रही है। उक्त सूचना पर तत्काल चौकी कोल्हेनझरिया से पुलिस टीम ने खाडुम नदी पुलिया के पास हाथीबेड में नाकाबंदी की। इसी दौरान ओडिशा की ओर से  कार आई, जिसे रोककर उसमें बैठे चालक व महिला से पूछताछ की। अपना नाम राजेश बोखरा एवं प्रतिमा बोखरा पति राजेश बोखरा दोनों निवासी राजपतरा ओडिशा का होना बताये।

 वाहन की तलाशी ली गई। कार के पीछे हिस्से में 23 प्लास्टिक पॉलीथीन जिसके अन्दर गांजा कुल वजनी 23.200 कि.ग्रा. कीमती करीब 2 लाख 30 हजार रूपये का मिलने पर उसे जब्त किया गया।

दोनों पति-पत्नी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गांजा को ओडिशा से तस्करी कर उत्तरप्रदेश की ओर ले जाना बताये। आरोपियों को  गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news