राजनांदगांव

10 दिनों में 151 वारंटों की तामिली
17-Mar-2024 3:11 PM
10 दिनों में 151 वारंटों की तामिली

 फरार वारंटियों के विरूद्ध पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 17 मार्च। ने विगत 10 दिनों में जिले के विभिन्न अपराधों के कुल 152 वारंटों की तामिली की। जिसमें विगत छह वर्षों से फरार चल रहे वारंटियों को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसमें 143 गिरफ्तारी वारंट, 9 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। वारंटियों के विरूद्ध यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार एसपी मोहित गर्ग द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना व चौकी प्रभारियों को गिरफ्तारी वारंट व स्थाई वारंट की तामिली हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में विगत दस दिनों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अमित पटेल, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम एवं डीएसपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के नेतृत्व में उनके अनुविभाग के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ वारंट तामिली के लिए गिरफ्तारी वारंट व स्थाई फरार वारंटियों  के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 11 गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थाई वारंट, थाना लालबाग पुलिस द्वारा 21 गिरफ्तारी वारंट,  थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा 17 गिरफ्तारी वारंट, स्थाई वारंट 02,  ओपी चिखली पुलिस द्वारा 13 गिरफ्तारी वारंट,  थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा 12 गिरफ्तारी वारंट,  01 स्थाई वारंट,  थाना घुमका पुलिस द्वारा 02 गिरफ्तारी वारंट,  थाना छुरिया पुलिस द्वारा 07 गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थाई वारंट,  थाना बागनदी पुलिस द्वारा 04 गिरफ्तारी वारंट,  03 स्थाई वारंट, थाना बोरतलाव 04 गिरफ्तारी वारंट,  थाना सोमनी द्वारा 20 गिरफ्तारी वारंट, ओपी मोहारा द्वारा 04 गिरफ्तारी वारंट,  तुमड़ीबोड़ द्वारा 06 गिरफ्तारी वारंट, गैंदाटोला द्वारा 06 गिरफ्तारी वारंट,  01 स्थाई वारंट,  थाना डोंगरगढ़ द्वारा 14 गिरफ्तारी वारंट,  04 स्थाई वारंट,  ओपी सुरगी पुलिस द्वारा 02 गिरफ्तारी वारंट, जो न्यायालय से जारी वारंट तामील हेतु अभियान के तहत् विभिन्न अपराधों में कुल 152 वारंट में 143 गिरफ्तारी वारंट,  09 स्थाई वारंटों की तामिली कर आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया। राजनांदगांव पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर वारंटियों की पतासाजी की जा रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news