राजनांदगांव

विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को विकसित करना ही समर कैंप का उद्देश्य
17-Mar-2024 3:18 PM
विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को विकसित करना ही समर कैंप का उद्देश्य

युगांतर में समर कैंप का शानदार समापन,  18 को होम एक्जाम का रिजल्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मार्च। 
युगांतर पब्लिक स्कूल में समर कैंप का शानदार समापन हुआ। यह कैंप विद्यालय के प्री प्राइमरी, प्राइमरी व मीडिल कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क का आयोजित किया गया था।  उल्लेखनीय है कि इस दस दिवसीय कैंप को विभिन्न राज्यों से आए विद्यालय में कार्यरत प्रशिक्षकों ने अपनी सेवाओं से यादगार बना दिया। इस आयोजन को लेकर विद्यालय के विद्यार्थियों में गजब उत्साह रहा।

विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह का रचनात्मक आयोजन समय-समय पर निरंतर होते रहेंगे। विद्यार्थी नई उमंग और उत्साह से परिपूर्ण रहे, इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखकर यह कैंप आयोजित किया गया था। यही नहीं विद्यार्थी अपनी प्रतिभाओं का विकास कर सके, यह भी कैंप का उद्देश्य रहा। 

इस अवसर पर बच्चों तथा शिक्षकों ने  स्पोट्र्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में इस आयोजन को सराहनीय बनाने में अहम योगदान दिया। जुम्बा तथा योगा का विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने भरपूर लुत्फ उठाया।   खेल शिक्षक राजेंद्र तिवारी,  रामनाथ रजक,  नवनीत द्विवेदी,  दीपक धुर्वे, संतोष यादव,  टुकेश्वर चंद्राकर,  पारख साहू, खेवन निषाद,  रेणुका साहू,   तथागत जनबंधु,  रामप्रसाद,   कला शिक्षक अजय चौरसिया,  ज्ञानेश पटेल,  डांस टीचर प्रवीण राजन,  अमिषा सोनी संगीत शिक्षक विनय नायडू,  गोपी पटेल,  अक्षय केहरि,  आकांक्षा चतुर्वेदी,   रोबोटिक्स शिक्षक सुशील यादव ने विद्यार्थियों को क्रमश: बैडमिंटन,  स्विमिंग,  स्केटिंग,  कराटे,  चैस,  कैलीग्राफी,  डांस,  म्यूजिक का प्रशिक्षण दिया। 

इन गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित करने प्रभारी शिक्षकों ने भी अहम योगदान दिया।  जिसमें सपना मथुरिया,  मधु ठाकुर,  दीपान्क्षा शर्मा,  सेमुअल जार्ज,  नीतू सिंह,  अपराजिता शाह,  सुरेश उपाध्याय,  आलोक श्रीवास्तव,  नीराजना तिवारी,  स्मिता नायर,  राजेश चौबे,  मानसी दस्तीदार,  , लिजाबेथ जार्ज,  नम्रता तिवारी,  परमजीत कौर, मेघा जस्सल,  निमिषा प्रिविन,  स्नेहा टल्लू,  रीता मिस्त्री,  सीजी जार्ज,  सुमा सैमसन,  चितरंजन बेहरा प्रमुख रहे। समर कैंप के प्रभारी फिजिकल एजुकेशन की शिक्षिका वंदना सिंह तथा प्राइमरी की सेक्शन इंचार्ज श्वेता मूंदड़ा  के मार्गदर्शन में समस्त आयोजन सफलतापूर्वक संचालित हुआ। 

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन विनोद सदानी,  सेक्रेटरी विनय डड्ढा,  कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा,  निदेशक अकेडमिक्स सुशील कोठारी,  प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल,  पीआरओ दिनेश प्रताप सिंह,  प्रशासक सुरेंद्र भार्गव  सहित युगांतर परिवार ने  आयोजन की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय का नया सत्र आगामी 19 मार्च से शुरू हो रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और उनके पालकों को नए सत्र की शुभकामनाएं दी है। विद्यालय में होम एक्जाम का परीक्षाफल कल 18 मार्च को घोषित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन इस आयोजन की तैयारी में समर्पित होकर लगा हुआ  है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news