राजनांदगांव

नांदगांव निगम को मिली और दो करोड़ की स्वीकृति - किशुन
17-Mar-2024 3:19 PM
नांदगांव निगम को मिली और दो करोड़ की  स्वीकृति - किशुन

राजनांदगांव, 17 मार्च। नगर पालिक निगम को 15वें वित्त आयोग से राज्य शासन द्वारा एक करोड़ 91 लाख रुपए की नई स्वीकृतियां प्राप्त हुई है। इस राशि से फिल्टर प्लांट में मोटर पंप और इंटेक वेल में टरबाईन मोटर पंप लगाए जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने  जारी विज्ञप्ति में बताया कि शहरवासियों को पेयजल की सुविधा के लिए तकनीकी व्यवस्थाओं को उन्नत और सुदृढ़ करने की दिशा में इस पहल के फायदे मिलेंगे। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पटेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है। 

नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने कहा कि तीन महीनों के दौरान ही सुशासन की सरकार ने शहर को संवारने के लिए लगभग 15 करोड़ की सौगात दी है। इसमें वार्डों में मरम्मत, निर्माणए उद्यान, सडक़ सहित सभी मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। जितनी तेजी से ये स्वीकृतियां मिली है, उससे शहर का विकास दिन दूनी- रात चौगुनी उन्नति करेगा। पांच वर्षों तक उपेक्षा का दंश झेलने वाले शहर के लिए यह स्वीकृतियां बड़े मायने रखती है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news