सारंगढ़-बिलाईगढ़

महेंद्र सोनी का तवा फेंक में राष्ट्रीय खेल के लिए चयन
19-Mar-2024 1:56 PM
महेंद्र सोनी का तवा फेंक में राष्ट्रीय खेल के लिए चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़-भटगांव, 19 मार्च।
नगर भटगांव के महेंद्र सोनी जो शासकीय हाई स्कूल पिरदा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं जिसका चयन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला से तवा फेंक में राष्ट्रीय खेल के लिए हुआ है। 

रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में 6 मार्च 2024 को सिविल सेवा राज्य स्तरीय एथलीट खेल चयन ट्रायल प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रांत से 150 खिलाड़ी शामिल हुए। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से भी खिलाड़ी शामिल हुए जिसमें महेंद्र सोनी का चयन तवा फेंक के लिए हुआ। 

राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स खेल चंडीगढ़ में 19 मार्च 2024 से 21मार्च20 24 तक होगी, जिसमें नगर भटगांव के महेंद्र सोनी अपना जलवा दिखाएंगे। महेंद्र सोनी के चयन होने पर नगर भटगांव के शिक्षकों ने बधाई संदेश देते हुए  शुभकामनाएं दिए जिसमें गजेंद्र सोनी, उमाशंकर बंजारे, भोईसर, धन्नो सोनी सहित सभी शिक्षक एवं नगरवासी शामिल है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news