सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला प्रभारी मंत्री वर्मा ने भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन
19-Mar-2024 2:17 PM
जिला प्रभारी मंत्री वर्मा ने भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 19 मार्च। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा अपने बिलाईगढ़ ब्लॉक के कार्यक्रम निपटाते हुए ठीक 4.30 बजे उनका सारंगढ़ आगमन हुआ। नगर के पटेल धर्मशाला में उनका आत्मीय व भव्य स्वागत हुआ। स्वागत के दौरान भाजपा नेताओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया वहीं भाजपा नेत्रियों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट किया गया।

प्रभारी मंत्री द्वारा फीता काट कर लोकसभा रायगढ़ कार्यालय का उद्घाटन किया। तदुपरांत वैदिक रीति रिवाज से उनके द्वारा कार्यालय का पूजा-अर्चना किया गया। पूजा स्थल पर श्री वर्मा जी के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान, अजय गोपाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, केराबाई मनहर, अमित अग्रवाल के साथ ही साथ अन्य नेता उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री ने लोकसभा जीतने का मंत्र कार्यकर्ताओं को बताएं व संकल्प दिलवाया की आसान लोकसभा चुनाव में सारंगढ़ विधानसभा से भाजपा 50 हजार वोटों से विजयी होगी।

इस अवसर में पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान, पूर्व विधायक डॉ. जवाहर नायक ,पूर्व विधायक शमशेर सिंह, पूर्व विधायक केराबाई मनहर,पूर्व विधायक जोल्हे, जिला भाजपा महिला जिला अध्यक्ष नंदनी वर्मा, सारधन चौहान, निर्मला बंजारे के साथ अन्य महिला नेत्री उपस्थित थे, वहीं अजेश पुरूषोत्तम अग्रवाल, जिला महामंत्री अजय गोपाल,राम कृष्ण नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरबानी, जुगल केसरवानी भुवन लाल मिश्रा, ज्योति पटेल, दुर्गा सिंह ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सारंगढ़ विधानसभा प्रभारी छत्तर सिंह नायक, जिला उपाध्यक्ष पुनीत राम चौहान, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामचरण पटेल सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल लेंधरा मंडल अध्यक्ष भूतनाथ पटेल, छिंद-केड़ार मंडल अध्यक्ष चिंता राम साहू, गजानन्द गढ़तीया, मनोज मिश्रा, रमेश तिवारी, शिवम चंद्रा, हरि शंकर निराला के साथ ही साथ सैकड़ों वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news