रायपुर

इलेक्टोरोल बांड भाजपा का नया घोटाला
20-Mar-2024 6:57 PM
इलेक्टोरोल बांड भाजपा का नया घोटाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 मार्च। सभी राजनीतिक दलों को इलेक्ट्रोरल बांड के जरिए मिले चंदे को घोटाला बताते हुए कांग्रेस ने भाजपा की मान्यता खत्म करने की मांग की है। कांग्रेस ने बुधवार को सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकार वार्ताएं की। इसमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के हवाले से  पीसीसी से भेजे तथ्यों को पेश किया गया। राजधानी में निगम के सभापति प्रमोद दुबे, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे और ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने संबोधित किया । दुबे ने कहा कि ये बांड भ्रष्टाचार के नमूने मात्र हैं।मोदी सरकार ने कंपनियों पर ईडी, सीबीआई से छापा मरवाकर भाजपा के लिये चंदा वसूला। इलेक्टोरल बांड से संबंधित जो जानकारी सामने आई है उससे साफ हो गया इलेक्टोरल बाड मोदी सरकार द्वारा भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिये लाया गया था। दुबे ने कहा कि यह देश का अब तक का सबसे बड़ा चुनावी चंदा घोटाला है।मोदी सरकार ने व्यवसायिक संस्थानों को केन्द्रीय एजेंसियो के माध्यम से डरवा कर छापे मारवाकर गलत कार्यवाही करवा कर इलेक्टोरल बांड के माध्यम से वसूली करवाय। इलेक्टोरल बांड के माध्यम से मोदी सरकार ने घूस भी वसूला। जिन कंपनियो ने भाजपा को चुनावी चंदा दिया उनको हजारों करोड़ रू. के ठेके दिये गया।

दुबे ने कहा कि जिन कंपनियो ने भाजपा को चंदा दिया उनके खिलाफ मनीलांड्रिंग की कार्यवाही मोदी सरकार ने रोकवा दिया। इलेक्टोरल बांड से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद यह साफ हो गया की भाजपा ने अपने आर्थिक लाभ के लिए सारा षड्यंत्र किया। इसीलिए स्टेट बैंक इसको छुपाना चाह फिर थी जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार 1,300 से अधिक कंपनियों और व्यक्तियों ने इलेक्टोरल बांड के रूप में दान दिया है.।

दुबे ने कहा 2019 के बाद से भाजपा को 6,000 करोड़ से अधिक का दान मिला है। ऐसी कई कंपनियों के मामले हैं जिन्होंने इलेक्टोरल बांड दान किया है और इसके तुरंत बाद इन कपंनियो ने मोदी सरकार से भारी लाभ प्राप्त किया है।

 मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा ने 800 करोड़ रुपए से अधिक इलेक्टोरल बॉन्ड में दिए हैं। अप्रैल 2023 में, उन्होंने 140 करोड़ डोनेट किया और ठीक एक महीने 6 बाद, उन्हें 14,400 करोड़ रुपए की ठाणे-बोरीवली ट्विन टनल प्रोजेक्ट मिल गया। जिंदल स्टील एंड पावर ने 7 अक्टूबर 2022 को इलेक्टोरल बॉन्ड में 25 करोड़ रुपए दिए और सिर्फ 3 दिन बाद वह 10 अक्टूबर 2022 को गारे पाल्मा 4/6 कोयला खदान हासिल करने में कामयाब हो गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news