महासमुन्द

देश में कांग्रेस की अपनी कोई साख नहीं बची, अब वो देश की जनता को 5 न्याय की गारंटी दे रही है-उपमुख्यमंत्री साव
24-Mar-2024 2:19 PM
 देश में कांग्रेस की अपनी कोई साख नहीं बची, अब वो देश की  जनता को 5 न्याय की गारंटी दे रही है-उपमुख्यमंत्री साव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 24 मार्च।
महासमुंद के मिनी स्टेडियम में कल भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आहुत हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, कुरूद विधायक एवं बस्तर कलस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर,लोकसभा प्रभारी मोतीलाल साहू,सह प्रभारी भावना बोहरा, वर्तमान सांसद चुन्नीलाल साहू, लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, लोकसभा संयोजक शंकरलाल अग्रवाल, लोकसभा समन्वयक जगन्नाथ पाणिग्रही, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, पूनम चंद्राकर, संध्या परगनिया, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, राजिम विधायक रोहित साहू, संजय शर्मा उपस्थित हुए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि  लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने देश के लोगों के लिए पांच न्याय गारंटी दी हैं यह महज चुनावी सब्जबाग दिखाना कहते हंै। कांग्रेस की देश में अपनी कोई साख नहीं बची हैं अब वो देश की जनता को 5 न्याय की गारंटी दे रही हैं ये महज़ चुनावी सब्जबाग दिखाने के अलावा कुछ भी नहीं है। झूठ परोसना कांग्रेस की फितरत में ही हैं। इन कांग्रेसियों ने और उनके नेता राहुल गांधी ने साहू समाज का अपमान किया है जिसके लिए राहुल गांधी  को जेल तक की यात्रा करनी पड़ी थी। यह कांग्रेस की हमेशा से नीति रही है कि देश को जाती पंथ के नाम से लड़ाने का कार्य करती है । 

उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ  एक ही गारंटी चलती हैं और वो है मोदी जी की गारंटी। इनकी गारंटी के आगे सभी की गारंटी कहीं भी नहीं टिकतीं हैं। अपने अस्तित्व की तलाश में भटक रही कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से इस तरह के झूठे वादे नहीं करना चाहिए।  50 वर्षों तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी सिर्फ गांधी परिवार की सेवा सत्कार में लगी रही। जनता के दु:ख तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं रहा। सत्ता सुख भोगते-भोगते कांग्रेसी शायद यह भूल गए कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन हैं। कभी लोकसभा में चार सौ सीटें जीतने वाली कांग्रेस आज दहाई के आंकड़े तक सिमट कर रह गई है। देश ने दस साल यूपीए सरकार के शासन को भी देखा है जब सारे फैसले दस जनपथ से पूछकर लिए जाते थे।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए टंकराम वर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों में कांग्रेस सारे बड़े नेता लिप्त रहे। आखिर किस मुंह से कांग्रेस देश की जनता के पास वोट मांगने जाएगी। क्योंकि कांग्रेस के पास न कोई नीति है और न ही विकास कार्य करने की नियत। सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा के प्रभारी मोतीलाल साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति नहींए राष्ट्र नीति करती है। देश का वैभव, देश का सम्मान देशवासियों का सम्मान पूरे विश्व में प्रदेश की जनता.जनार्दन देख रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में भाजपा ने यह साबित किया कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। 

लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि जनता ने भाजपा को सुशासन, संवेदनशीलता, सेवा और संस्कार का प्रतिसाद देने का मन बना लिया है और सभी 11 सीटों पर रिकॉर्ड बहुमत से भाजपा को जीत मिलने जा रही है। लोकसभा सह प्रभारी भावना बोहरा ने कहा कि जिस तरह से देश ने हाल ही में दो बार दीवाली मनाई। उसी तरह से हम दो बार होली भी मनाएंगे। लोकसभा चुनाव में 400 पार करने की संकल्प की सिध्दि के लिए एवं महासमुंद लोकसभा से जीत के लिए धमतरी से सरायपाली और दूरस्थ अंचल देवभोग तक भाजपा का परचम लहराना होगा।

कार्यकर्ता सम्मेलन में महासमुंद विधानसभा के अन्य पार्टियों के नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है। जिसमें महासमुंद नगर पालिका के दो वर्तमान पार्षद कमला बारिया एवं जगत महानंद के साथ.साथ अनेक ग्रास लेवल के कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश मिला। उक्त सम्मेलन में चंद्रहास चंद्राकर मोती साहू, धरम साहू पवन वर्मा, भारतीय मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली पप्पू पटेल, धरम पटेल श्याम साकरकर, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुधा साहू, पार्षद महेंद्र जैन, मीना वर्मा, पवन पटेल, प्रशांत श्रीवास्तव, विश्वनाथन, निरंजना शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संदीप दीवान ने किया। 

कांग्रेस के पास न कोई नीति है न ही नीयत-टंकराम 
भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्र नीति करती है-मोतीलाल 
यह चुनाव भारत के सुनहरे भविष्य का चुनाव है-रूपकुमारी चौधरी


 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news