रायपुर

बड़ा मंदिर में श्री सिद्ध चक्र विधान के अंतिम दिन आहुतियां हुईं
24-Mar-2024 8:29 PM
बड़ा मंदिर में श्री सिद्ध चक्र विधान के अंतिम दिन आहुतियां हुईं

रायपुर, 24 मार्च। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल महायज्ञ की पूजा का समापन रविवार  को हुआ। ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन  एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि पाण्डु शिला में आज 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर को विराजमन कर स्वर्ण कलशों से अभिषेक एवं शांतिधारा कर नित्य नियम पूजा की गई। आज शांति धारा नरेंद्रजैन ,संजय जैन, महेंद्र कुमार सनत कुमार ,राकेश जैन राजेश रज्जन जैन ने किया। साथ ही आज भगवान के 1008 सहस्त्र नाम का की वृहद शांति धर्म  विधानाचार्य ब्रह्मचारी विजय  के मंत्रोचार के साथ की गई। इसके बाद सम्पूर्ण विश्व में शांति सौहार्द शांति बने रहे इसलिए विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया गया था। 

हवन कुंडो में अग्नि प्रज्वलित कर ऋषि मंडल, पंच परमेष्ठी, चौबीस तीर्थंकर, विदेह क्षेत्र के बीस तीर्थंकर, चौसठ ऋद्धि मंत्रो की आहुतियां दी गई। हवन कुंड में घी, धूप, कपूर, समिधा, गोला आदि डालकर आहुतियां दी गई। हवन कुंड से निकली सुगंध से बड़ा मंदिर का संपूर्ण जिनालय भक्ति भाव से महक उठा। इस महा आयोजन में सागर मध्यप्रदेश से आए संगीतकार ओमकार ग्रुप के लता निलेश जैन शानदार भक्तिमय संगीत से सबको मंत्रमुद्ध कर दिया। ट्रस्ट कमेटी एवं कार्यकारिणी के  नरेंद्र जैन ,सनत जैन ,संजय जैन प्रभात जैन , भरत लाल भोरावत,संजय जैन नायक अध्यक्ष,राजेश रज्जन जैन सचिव, लोकेश चंद्रकांत जैन सचिव,श्रेयश जैन उपाध्यक्ष,विजय जैन उपाध्यक्ष,नीरज जैन सहसचिव,हर्षित जैन सहसचिव,प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी,सुजीत जैन सदस्य, प्रवीण जैन, दिलीप जैन गुढियारी ,सुरेश मोदी एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संध्या दिलीप जैन ने  धन्यवाद किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news