जशपुर

जशपुर में सीएम ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग खेली होली, सुख-समृद्धि की दुआ मांगी
28-Mar-2024 10:53 AM
जशपुर में सीएम ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग खेली होली, सुख-समृद्धि की दुआ मांगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 27 मार्च। जशपुर के टिकैतगंज स्थित करमटोली के सरना निवास में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राज्य के विकास, सुख-शांति और समृद्धि का कामना की।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रंग-गुलाल उड़ा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग होली खेली, वहीं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रंग गुलाल लगाकर होली खेली।

जशपुर विधायक रायमुनी भगत के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान टिकैतगंज स्थित करमटोली के सरना निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने निर्धारित समय पर पहुंचे। यहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश खरोश के साथ आत्मीय स्वागत किया। जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने होली पर्व की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

जशपुर विधायक श्रीमती भगत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि होली मिलन समारोह में आए सभी का स्वागत है, इस कार्यक्रम में शामिल हो सभी ने भाई चारे और अपनेपन का संदेश दिया, जो सराहनीय है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित है, उनका सभी जिलेवासियों की तरफ से वह स्वागत करती हैं।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आशीर्वचन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व.दिलीप सिंह जूदेव को स्मरण किया और कहा कि बुराई में अच्छाई की जीत का प्रतीक होली पर्व है।

लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने कहा कि इस मंच पर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ होली का पर्व मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, इसके लिए वह भाजपा परिवार का आभारी है, मुख्यमंत्री सहित सभी बुजुर्गों और वरिष्ठों का आशीर्वाद आज इस मौके पर मिल रहा है।

 

भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर पहुंच होली मिलन समारोह में शामिल हो जशपुरवासियों के साथ होली खेल रहे हैं। यह अत्यंत ही हर्ष का विषय है।

हम सबके लाडले नेता विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला पूरे देश में नाम कर रहा है और इस कारण जशपुर का मान सम्मान भी बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,प्रदेश संगठन मंत्री रामप्रताप सिंह,राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह,विधायक श्रीमती गोमती साय,लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,जिला महामंत्री मुकेश शर्मा व भरत सिंह,जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राम भगत, शांति भगत,विक्रमादित्य सिंह जुदेव, शौर्य प्रताप सिंह जुदेव,विजय आदित्य सिंह जुदेव,नरेश नंदे, रजनी प्रधान, शारदा प्रधान,ममता कश्यप,उपेंद्र यादव,शंकर गुप्ता,रूपेश सोनी,विजय सहाय,मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,विकास सोनी,देवधन नायक,दीपक चौहान,कृपाशंकर भगत,सरवर फैजान खान,दीपू मिश्रा,राहुल गुप्ता,नीतू गुप्ता,प्रतिमा भगत,मुन्नी बाई,नितिन राय सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news