रायपुर

दिल्ली, अपने सीएम के साथ, गिरफ्तारी का विरोध छग में भी होगा
28-Mar-2024 11:04 AM
 दिल्ली, अपने सीएम के साथ, गिरफ्तारी का विरोध छग में भी होगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 मार्च। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली की जनता ने जंगी प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया है, कि वह अपने मुख्यमंत्री के साथ हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली एमसीडी चुनाव तथा चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में जिस तरह लोकतंत्र की हत्या की है, वह जगजाहिर है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से वास्तविक रूप से लोकतांत्रिक पद्धति से निर्वाचित महापौर दिल्ली व चंडीगढ़ में निर्वाचित हो पाए हैं।इसी प्रकार अनेक नेताओं को अर्स से फर्श तक, फर्श से अर्स तक पहुंचने दल बदल करने, दलों से नेताओं को तोडऩे का जो इतिहास है, उसके खिलाफ अरविंद केजरीवाल का संघर्ष निरंतर जारी है। दिल्ली प्रदेश की जनता इस बात से भली-भांति परिचित है कि लोकतंत्र की रक्षार्थ संघर्ष जारी रहेगा।

पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, महासचिव वदूद आलम, गोपाल साहू, उत्तम जायसवाल, विजय गुरुबक्षाणी, पी एस पन्नू, नंदन कुमार सिंह, दुर्गा झा, एम एम हैदरी, अजीम खान आदि नेताओं ने विरोध करते हुए तत्काल रिहाई की मांग राष्ट्रपति से की है। 

अन्यथा रिहाई न होने की स्थिति में लोकसभा चुनाव तक इसी प्रकार धरना प्रदर्शन विरोध लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी निरंतर जारी रखेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news